दिलीप खान जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

विनय एक्सप्रेस समाचार, जोधपुर। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आसिफ अंसारी ने बताया के मोर्चे के प्रदेशाध्यक्ष एम. सादिक खान एवं जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी के निर्देशानुसार अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष रशीद अब्बासी ने अपनी कार्यकारणी का विस्तार करते हुए  दिलीप खान को जिला उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया।
खान पूर्व मे भी अल्पसंख्यक मोर्चे के जिला उपाध्यक्ष रह चुके है।