विनय एक्सप्रेस समाचार, नागौर।विधानसभा उप चुनाव-2024 में मतदान अधिकारियों का प्रथम प्रशिक्षण 18 व 19 अक्टूबर को शहर के राजकीय विधि महाविद्यालय में आयोजित किया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी (जिला कलक्टर) अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि विधानसभा उप चुनाव 2024 के तहत खींवसर विधानसभा क्षेत्र के लिए होने वाले उप चुनाव 2024 को लेकर मतदान दलों को प्रथम प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसमें होम वोटिंग, ईवीएम सीलिंग, पीआरओ बैग, चुनाव स्टोर के प्रशिक्षण से सम्बंधित जानकारी दी जाएगी।













