राविरा के 126वें अंक का विमोचन

विनय एक्सप्रेस समाचार, अजमेर। राजस्व मंडल अध्यक्ष श्री राजेश्वर सिंह ने राविरा पत्रिका के 126वें संस्करण का विमोचन गुरुवार को किया।
राजस्व मंडल निबन्धक श्री महावीर प्रसाद ने बताया कि राजस्व मंडल की ओर से प्रकाशित इस महत्वपूर्ण अंक में राजस्व न्यायालयों में विधिसम्मत, गुणवत्तापूर्ण एवम त्रुटिरहित निर्णय पारित करने को लेकर महत्वपूर्ण आलेख, राजस्व न्यायालयों की बेहतरी को लेकर विशेष लेख, राज्य के राजस्व मंडल व अधीनस्थ न्यायालयों के स्तर से पारित श्रेष्ठ निर्णयों एवम राज्य स्तर पर आयोजित राजस्व कार्यप्रणाली में सुधार व नवाचार विषयक पंचवर्गीय निबन्ध लेखन प्रतियोगिता के तहत चयनित श्रेष्ठ प्रविष्टियों को विषय वस्तु के रूप में प्रमुखतः समाहित किया गया है।
इसके साथ ही राजस्व प्रशासन व राजस्व विषय विशेषज्ञों के माध्यम से महत्वपूर्ण विषयों पर लिखे गए आलेख, सरकार द्वारा जारी महत्वपूर्ण परिपत्र व अधिसूचनाओं व राजस्व समाचारों को भी प्रमुखता से प्रकाशित किया गया है।