शारीरिक शिक्षक गौरव पुरोहित ने किया जख्मी कबूतर का ईलाज

विनयएक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। अक्षय तृतीया के दिन प्रातः 10 बजे करीब शारीरिक शिक्षक गौरव पुरोहित को पुराना शहर स्थित मोहता चैक में एक मकान की छज्जे पर कबूतर मांझे से लटकता दिखाई दिया। पुरोहित ने उसी समय अपने साथीयों की मदद से उसका उपचार करवाकर बेजुबान पक्षी को सुरक्षित स्थान पर पहूंचाया।

गौरव पुरोहित ने बताया कि अक्षय तृतीया के दिन बीकानेर के अधिकांश नागरिक  अपने घरों की छतों पर रहते है और वे शहर की गलीयों में बेजुबान पक्षियों की देखरेख हेतु अपने साथियों सहित निरीक्षण करते हैं। निरिक्षण के उन्हें एक कबूतर मांझे से लटका हुआ दिखाई दिया। पुरोहित के साथी साथी अमरीश कृष्ण मोहता ने दिवार पर चढ़कर जख्मी कबूतर को नीचे उतारा । मांझे में उलजने से जख्मी कबूतर का आधा पंख कट चुका था जिसे प्राथमिक उपचार प्रदान किया।

ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी की सहायता से पक्षि को किया सैनेटाइज
मोहता चैक पर आॅनड्यूटी तैनात पुलिस कर्मी सुरेन्द्र कि सहायता से पक्षि को सैनेटाइज करवाकर पट्टी करवायी गयी। पट्टी करवाने पश्चात पुरोहित के साथ जख्मी कबुतर को पास स्थित मरूनायक मंदिर में सुरक्षित स्थान पर पहूंचाया गया तथा पक्षी के लिए दाने पानी का इंजाम करवाया गया।

एक पक्षी के लिए लिए युवा पीढ़ी में इतनी दया तारिफे काबिल है । आशा कि जाती है कि युवा वर्ग ऐसी खबरों से प्रेरित होकर अपने आस पास पीडीत पशु पक्षियों की सेवा सुश्रुषा के लिए आगे बढे़गें। शास्त्रों में भी कहा गया है कि परोपकार से बड़ा कोई पुण्य नहीं है।
E.mail : vinayexpressindia@gmail.com