हिन्दू युवा वाहिनी की कार्यकारिणी का हूआ विस्तार

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष सेवाराम तंवर ने जिला संयोजक मुकेश सारस्वत से विचार विमर्श कर कार्यकारिणी का विस्तार किया।

तंवर ने बताया कि संगठन की बैठक बुलाकर सभी कार्यकर्ताओं को वाहिनी की रीति नीति से अवगत करवाया और आगामी कार्यकर्मो की रणनीति बनाई।

इस बैठक में कार्यकारणी के विस्तार करते हुए नारायण चुरा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्रीराम बिश्नोई को उपाध्यक्ष, आशीष सांखला और सुनील गहलोत को महामंत्री , मनोज प्रजापत,देवेश गौड़ ,रवि मोहन,विकास मोदी,महेश गहलोत को मंत्री , कोषाध्यक्ष पद पर नितिन शुक्ला,विधि सलाहकार पद दिलीप सिंह नियुक्त किया गया।