बजट घोषणाओं को लेकर मुख्यमंत्री से मिले गंगानगर विधायक श्री गौड़

विनय एक्सप्रेस समाचार, श्रीगंगानगर। राजस्थान विधानसभा में पेश किए गए बजट वर्ष 2022-2023 की घोषणाओं को लेकर विधायक श्री राजकुमार गौड़ व अन्य विधायकों ने मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत से मुलाकात की। मुख्यमंत्री आवास पर हुई इस मुलाकात के दौरान पूर्व शिक्षा मंत्री श्री गोविन्द सिंह डोटसरा, सत्तापक्ष के साथ-साथ अन्य विधायक भी मौजूद रहे।
श्रीगंगानगर विधायक श्री राजकुमार गौड़ ने बताया कि बजट घोषणाओं के संबंध में विधायकों ने मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर श्री अशोक गहलोत से मुलाकात की। इस दौरान विधायकों द्वारा बजट घोषणाओं के संबंध में चर्चा करते हुए अपनी बात रखी गई। विधायक श्री गौड़ ने मुख्यमंत्राी द्वारा पेश किए गए बजट को ऐतिहासिक बताते हुए गंगानगर जिले को विशेष सौगातें देने पर आभार व्यक्त किया। श्री गौड़ ने इस दौरान मुख्यमंत्री से लालगढ़ में हवाई पट्टी के संबंध में भी चर्चा करते हुए जल्द कार्रवाई का निवेदन किया।


इस अवसर पर पूर्व शिक्षा मंत्री श्री गोविंद डोटासरा, श्रीमती ममता भूपेश, वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री हेमाराम चौधरी, श्री सुखराम बिश्नोई, विधायक श्री राजकुमार शर्मा, श्री संयम लोढ़ा, श्री प्रशांत बैरवा, श्री गोपाल मीणा, श्री ओपी हुडला श्रीमती साफिया जुबेर और दिव्या मदेरणा सहित अन्य मौजूद रहे।

 

विनय एक्सप्रेस समाचार के वाट्सएप गृप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें।