प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस पर सुरक्षित हुआ मातृत्व : चिकित्सा संस्थानों हुई गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच

विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई. विभाग की ओर से प्रत्येक माह की नौ तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस मनाया जाता है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी,जयपुर द्वितीय डॉ. हंसराज भदालिया ने बताया कि जिले के चिकित्सा संस्थानों पर मनाए गए प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस के तहत गर्भवती महिलाओं के  हिमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, शुगर, लंबाई, एचआईवी, सिफलिश आदि जांच की गई. इस मौके पर चिकित्सकों ने गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच कर उनको गर्भ में पल रहे शिशु और स्वयं की देखभाल के गुर बताते हुए पोषण के बारे में जानकारी दी।
डॉ. भदालिया ने बताया कि गर्भवती महिलाओं की गुणवत्ता युक्त प्रसव पूर्व जांच सुविधाएं देने के उद्देश्य से सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन किया जाता है, जिससे गर्भावस्था व प्रसव के दौरान जोखिम को कम करने में मदद मिल सके. 09 तारीख को अवकाश होने की स्थिति में अगले कार्य दिवस में अभियान का आयोजन किया जाता है।

WordPress database error: [User 'vokunju1_vinay' has exceeded the 'max_questions' resource (current value: 1)]
SELECT FOUND_ROWS()

WordPress database error: [User 'vokunju1_vinay' has exceeded the 'max_questions' resource (current value: 1)]
SELECT SQL_CALC_FOUND_ROWS wp_comments.comment_ID FROM wp_comments WHERE ( comment_approved = '1' ) AND comment_post_ID = 28074 AND comment_type NOT IN ('note') AND comment_parent = 0 ORDER BY wp_comments.comment_date_gmt ASC, wp_comments.comment_ID ASC