शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला ने उदीयमान तीरंदाजों से की मुलाकात, लगन और समर्पण के प्रशिक्षण लेने का किया आह्वान

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। शिक्षा मंत्री डॉ. बी डी. कल्ला ने सोमवार को एकलव्य तीरंदाजी अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे तीरंदाजों से मुलाकात की और प्रशिक्षण के बारे में जानकारी हासिल की।

इस अवसर पर उन्होंने तीरंदाजों को पूर्ण लगन और समर्पण के साथ प्रशिक्षण लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बीकानेर में खेलों को लेकर अपार संभावनाएं हैं। उदीयमान खिलाड़ी इसे समझें। शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए अनेक कदम उठाए हैं।

बीकानेर के खिलाड़ी भी इसका लाभ उठाएं। इस दौरान उन्होंने तीरंदाजी करते हुए निशाना लगाया। इस अवसर अंतराष्ट्रीय तीरंदाज श्याम सुंदर स्वामी, प्रशिक्षक अनिल जोशी, मार्कंडेय पुरोहित, हर्षित स्वामी, राज व्यास शिवकुमार पुरोहित, योगिता आचार्य, वसुंधरा कलवानी, चयन जोशी आदि मौजूद रहे।

WordPress database error: [User 'vokunju1_vinay' has exceeded the 'max_questions' resource (current value: 1)]
SELECT SQL_CALC_FOUND_ROWS wp_comments.comment_ID FROM wp_comments WHERE ( comment_approved = '1' ) AND comment_post_ID = 40639 AND comment_type NOT IN ('note') AND comment_parent = 0 ORDER BY wp_comments.comment_date_gmt ASC, wp_comments.comment_ID ASC