बाबा रामदेव जी मंदिर में पोष सुदी दूज पर लगा छप्पन भोग और पंचामृत का भोग

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर.श्री लक्ष्मी नाथ मंदिर परिसर स्थित झूठों वाले पार्क में बाबा रामदेव जी मंदिर में आज पोष सुदी दूज के पावन अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना की गई। बाबा रामदेव जी को छप्पन भोग तथा पंचामृत का भोग लगाया गया।

सुबह सबसे पहले बाबा का पंचामृत से अभिषेक किया गया, इसके बाद विशेष श्रृंगार किया गया। मंदिर को फूलों और पत्तियों से आकर्षक ढंग से सजाया गया तथा महाआरती भी संपन्न हुई।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित हुए। प्रमुख रूप से आसाराम जी अग्रवाल, नंदकिशोर सौलंकी, धर्म कच्छवाह, राम प्रशाद मिश्रा, डालचंद खत्री, रमेश मोदी, अशोक जी, सुषमा जी, रेखा जी सहित अनेक भक्तों ने बाबा के छप्पन भोग और पंचामृत के दर्शन किए तथा बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया।

मंदिर के पुजारी राजेश छंगाणी ने बताया कि पोष सुदी एकम की रात्रि को ही भक्तों ने मिलकर मंदिर की सजावट की थी। नारायण, मनीष, जीतू, भैरू, रतन ओझा, यशराज, गौरी शंकर, आनसा, कृष्णा भादाणी सहित कई भक्तों ने बाबा रामदेव जी का विशेष श्रृंगार किया। व्यवस्थापक सीनू व्यास भी पूरे समय मंदिर में उपस्थित रहे और व्यवस्थाओं का संचालन किया।

भक्तों में बाबा के प्रति गहरी श्रद्धा देखते ही बनती थी और सभी ने प्रसाद ग्रहण कर धन्यता अनुभव की।