राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारम्भ

राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारम्

सिस्टर निवेदिता कन्या महाविद्यालय, बीकानेर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा 6 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. रीतेश व्यास द्वारा की गई। इस विशेष शिविर का आयोजन  महाविद्यालय द्वारा गोद ली गई नायकों की बस्ती में किया जाएगा। जिसका मुख्य विषय स्वच्छ एवं स्वस्थ जीवन, नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा तथा महिला सशक्तिकरण रहेगा।

उद्घाटन कार्यक्रम में कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. रीतेश व्यास ने स्वयंसेविकाओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व को उजागर करते हुए, विद्यार्थियों को राष्ट्र सेवा से जुड़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. श्यामा पुरोहित ने स्वच्छता, नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण जैसे ज्वलंत विषयों पर चर्चा करते हुए स्वयंसेविकाओं को आहवान करते हुए समाज सेवा में अपना योगदान देने की बात कही। इसी क्रम में सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन दिनांक 7 जनवरी 2026 को महाविद्यालय परिसर में श्रमदान करते हुए महाविद्यालय परिसर की सफाई की गई स्वयं सेविकाओं द्वारा आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता का सन्देश दिया गया l डॉ श्यामा पुरोहित ने बताया की स्वच्छ जीवन ही स्वस्थ जीवन का आधार हैl इसी तर्ज पर स्वयंसेविकाओं को हाइजीन एवं स्वस्थ जीवन शैली प्रेरणा दी गईl कार्यक्रम में श्री बिसनाराम गोदारा, श्रीमती सुषमा व्यास, अजय सेवग, आशीष पुरोहित उपस्थित रहे। जिन्होंने छात्राओं को सामाजिक सरोकार से जुडने के प्रति उत्साहित किया। स्वयंसेविकाओं ने बड़े उत्साह के साथ राष्ट्र सेवा का संकल्प लेते हुए अपनी भागीदारी निभाई।