बुजुर्गो का सम्मान हमारा कर्तव्य, उनके सेहत कि देखभाल हमारी प्राथमिकता : डॉ. संजीव बुरी
160 बुजुर्गों ने करवाई निःशुल्क बीएमडी जांच
लोकराग फाउंडेशन, रोटरी रॉयल्स, डॉ. मोहम्मद आरिफ एवं गोमादेवी चमड़िया की संयुक्त पहल
विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर.लोकराग फाउंडेशन, रोटरी रॉयल्स, डॉक्टर मोहम्मद आरिफ एवं गोमादेवी चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में रोटरी क्लब सभागार में वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह एवं जोड़ रोग जागरूकता शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में 160 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों की निःशुल्क बीएमडी जांच की गई, जिसमें अधिकांश रिपोर्ट्स 2.5 से ऊपर आईं। तीन स्तरों पर की गई इस जांच के माध्यम से हड्डी स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता फैलाई गई और आवश्यक सलाह दी गई।
इस अवसर पर 100 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को शाॉल, व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक के अधीक्षक डॉक्टर संजीव बुरी, रोटरी रॉयल्स एवं गोमादेवी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सुनील चमड़िया, ज्योतिष आचार्य अनिल पुरोहित, शिक्षक जॉनी साधवानी, डॉक्टर मनोज कुड़ी तथा जगदीप ओबेरॉय ने बुजुर्गों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम का संचालन लोकराग फाउंडेशन के निदेशक आनंद आचार्य ने किया, जबकि निदेशक योगेश खत्री ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर रोटेरियन सुनील चमड़िया, मनोज कूड़ी, शरद कालरा, देवेंद्र तंवर, जदीप ओबेरॉय, डॉ. पुन्नेत खत्री, हरजीत सिंह, नितेश रंगा, सुरेंद्र सोनू, ऋषि धामू, ऋषव जैन, राजेश खत्री, पंकज सुथार सहित बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।
नई तकनीक, उन्नत इम्प्लांट्स के चलते घुटना प्रत्यारोपण अब अधिक सुरक्षित : डॉ. मोहम्मद आरिफ
अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मोहम्मद आरिफ ने जोड़ रोग जागरूकता सत्र में मुख्य व्याख्यान दिया। उन्होंने घुटनों के ऑपरेशन को लेकर लोगों में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करते हुए कहा कि आधुनिक न्यूनतम इनवेसिव तकनीकों, आर्ट्रोस्कोपी और उन्नत इम्प्लांट्स के कारण घुटना प्रत्यारोपण अब सुरक्षित, कम दर्द वाला और तेज रिकवरी वाला हो गया है। अधिकांश मरीज ऑपरेशन के बाद सामान्य जीवन जीते हैं। उन्होंने जोर दिया कि समय पर जांच, दवा, फिजियोथेरेपी और जीवनशैली में बदलाव से कई मामलों में सर्जरी की आवश्यकता ही नहीं पड़ती। स्वस्थ जोड़ ही स्वतंत्र एवं सक्रिय जीवन का आधार हैं, इसलिए देरी न करें।
बुजुर्गो का सम्मान हमारा कर्तव्य, उनके सेहत कि देखभाल हमारी प्राथमिकता : डॉ. संजीव बुरी
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. संजीव बुरी ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज में अनुभव के खजाने हैं। उनका सम्मान करना हमारा कर्तव्य है, और उनकी सेहत की देखभाल हमारी प्राथमिकता।
अध्यक्ष, रोटरी रॉयल्स एवं गोमादेवी चैरिटेबल ट्रस्ट, सुनील चमड़िया ने बताया कि”आपके अनुभव और मार्गदर्शन से ही नई पीढ़ी मजबूत होती है। आपके सम्मान में हम सब गौरवान्वित हैं।
ज्योतिष आचार्य ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि वरिष्ठजन जीवन के सूर्य की तरह हैं, जिनकी किरणें हमें दिशा देती हैं। आपका सम्मान ईश्वर की कृपा है।
हज़ारों नीट विद्यार्थियों का नीट परीक्षा में चयन करवाने में सहायक बायलोजी के विख्यात शिक्षक जॉनी साधवानी ने कहा कि “शिक्षा और अनुभव का संगम बुजुर्गो में दिखता है। इनके सम्मान से हमारा समाज और मजबूत होता है।”
प्रोफेसर डॉ. मनोज कुड़ी ने अपने बताया कि”स्वास्थ्य और सम्मान दोनों ही जीवन के आधार हैं। बुजुर्गो कि सेवा से हम प्रेरित हैं।”
जगदीप ओबेरॉय ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान समाज की संस्कृति है। आप हमारे गर्व हैं।”
लोकराग फाउंडेशन के निदेशक विनय थानवी ने वृद्ध जन सम्मान के अवसर पर दो पंक्तिया बुजुर्गो के सम्मान में सुनाई
“अवसर है सम्मान का, सम्मान है ज्ञान का।
ज्ञान जो मिला बुजुर्गों से, हमारे लिए वरदान सा।”
कार्यक्रम में न केवल वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया, बल्कि हड्डी एवं जोड़ स्वास्थ्य के प्रति भी व्यापक जागरूकता फैलाई।






