### बीकानेर में महेश ट्रेड फेयर 2.0 का भव्य समापन, महिलाओं के उत्थान को मिला बढ़ावा

 

बीकानेर। माहेश्वरी सभा जिला एवं शहर इकाई के संयुक्त तत्वावधान में 25 से 28 दिसंबर 2025 तक जय नारायण व्यास कॉलोनी के ग्रामीण हाट बाजार में आयोजित चार दिवसीय **महेश ट्रेड फेयर 2.0** का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस अनूठे मेले में 115 स्टॉल्स लगाई गईं, जिनमें अधिकतर महिलाओं द्वारा निर्मित हस्तकला एवं घरेलू उत्पादों को प्राथमिकता दी गई। मुख्य उद्देश्य लाभ कमाना नहीं, बल्कि समाज की महिलाओं को सशक्त बनाना और उनके उत्पादों को किफायती दरों पर उपलब्ध कराना रहा।

 

मेले का उद्घाटन 25 दिसंबर को गणमान्य अतिथियों जैसे पूर्व संसदीय सचिव कन्हैयालाल झंवर, मनोज चितलांगिया, नारायण मूंदड़ा, CA विनोद दमानी, डॉ. बाबूलाल मोहता, आज्ञाराम पेड़ीवाल आदि ने भगवान महेश के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। द्वितीय चरण में संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा, विधायक जेठानंद व्यास आदि ने अवलोकन किया।

 

मेले में आर्टिफिशियल ज्वेलरी, रेडीमेड कपड़े, खिलौने, इलेक्ट्रॉनिक आइटम, वूलन वस्त्र एवं खाद्य पदार्थों की स्टॉल्स आकर्षण का केंद्र रहीं। फूड जोन, गेम जोन एवं रोजाना सांस्कृतिक कार्यक्रमों जैसे डांस, गायन एवं बैंड परफॉर्मेंस ने माहौल को रंगारंग बनाया। कार्यक्रमों का संचालन गौरव मूंदड़ा एवं मनीष डागा ने किया।

 

प्रशासनिक एवं राजनीतिक हस्तियों जैसे डॉ. बीडी कल्ला, अर्जुन राम मेघवाल, महावीर रांका आदि ने मेले का अवलोकन कर महिलाओं के उत्थान हेतु समाज के प्रयास की सराहना की। स्वच्छता एवं सुरक्षा की पूर्ण व्यवस्था रही। समापन पर उत्कृष्ट स्टॉल्स को पुरस्कृत किया गया।

 

शहर इकाई अध्यक्ष अनिल सोनी झूमर सा ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त कर भविष्य में ऐसे आयोजनों की Continuity की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान पवन कुमार राठी एवं जितेंद्र डागा, माहेश्वरी महासभा बीकानेर शहर इकाई)