विधायक पुत्र मानवेंद्र व्यास का तंज : किराडू के बयानों पर कसा तंज, दिखाई दी बेबाकी

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास के पुत्र मानवेंद्र व्यास ने अपनी बेबाकी और व्यंग्यात्मक अंदाज से सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर चर्चा में आए हैं। हाल ही में नवागंतुक भाजपा नेता राजकुमार किराडू द्वारा उनके पिता के खिलाफ दिए गए बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए मानवेंद्र ने फेसबुक पर एक व्यंग्य कंटेंट पोस्ट किया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

व्यंग्य में व्यास ने  लिखा है कि, “महत्वाकांक्षा दिल में जब सवार हो जाए, दोस्त से भी दुश्मन सा व्यवहार हो जाए। यह वक्त का मामला है जनाब, क्या पता कल अपना भी इम्तिहान हो जाए।” इस व्यंग्य के जरिए मानवेंद्र ने किराडू के बयानों पर करारा प्रहार किया है, जो उनके पिता के प्रति सम्मान और उनके राजनीतिक सफर में मजबूत कदम को दर्शाता है।

मानवेंद्र की यह पोस्ट न केवल उनकी साहित्यिक प्रतिभा को उजागर करती है, बल्कि उनके पिता के समर्थन में एक सकारात्मक संदेश भी देती है। स्थानीय लोगों ने उनकी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह युवा पीढ़ी का साहस और परिवार के प्रति निष्ठा का प्रतीक है। राजनीतिक गलियारों में भी इस कविता को लेकर चर्चा जोरों पर है, और मानवेंद्र के इस कदम को उनके पिता के समर्थन में एक मजबूत बयान माना जा रहा है।