कोरोना में माता पिता को खो चुके 28 बच्चों को जयपुर के लिए रवाना किया

विनय एक्सप्रेस समाचार, नागौर। जिला कलेक्टर पीयुष समारिया ने
कोरोना में अपने माता पिता को खोने वाले जिले के 28 बच्चो को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के संग राजकीय आवास पर दीपावली मनाने के लिए शुक्रवार तड़के बस द्वारा रवाना किया।


गौरतलब है कि कोविड-19 महामारी के कारण राज्य सरकार ने अनाथ हुए बच्चों, विधवा महिलाओं एवं उनके बच्चों को आर्थिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक संबल प्रदान करने के लिय संवेदनशीलता दर्शाते हुए मुख्यमंत्री कोरोना सहायता योजना की घोषणा की है, जिसे 25 जून 2021 से सम्पूर्ण प्रदेश में लागू किया गया।
योजना के अन्तर्गत प्रत्येक अनाथ बालक/बालिकाओं को तत्कालिक सहायता के रूप में राशि रूपए 1.00 लाख की एकमुश्त तथा अन्य सहायता राशि तथा उसके 18 वर्ष की आयु होने पर राशि रूपए 5.00 लाख की एकमुश्त सहायता राशि दी गई है। इस योजनान्तर्गत विधवा महिला को राशि रूपए 1.00 लाख की तत्कालिक सहायता के साथ ही राशि रूपए 1500/- प्रति माह पेंशन भी दी जा रही है। इसी तरह विधवा के बच्चों को 18 वर्ष की आयु तक राशि रूपए 1000/- प्रतिमाह एवं राशि रूपए 2000/- वार्षिक दिये जा रहे हैं।