राजस्थान प्रशासनिक सेवा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थीयों हेतु खुश खबरी: 1000 पदों पर निकलेगी वैकेन्सी

राजस्थान लोक सेवा आयोग को प्राप्त हुआ अधीनस्थ सेवा पदों पर भर्ती का अनुरोध


विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। राजस्थान सरकार के कार्मिक विभाग द्वारा तीन वर्षों से आरएएस परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थीयों के लम्बे इंतजार के बाद राजस्थान लोक सेवा आयोग को आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा भर्ती परीक्षा-2021 की अभ्यर्थना प्रेषित कर दी है। इसमें करीब एक हजार पद शामिल है। आयोग ने कुछ विभागों के पदों को लेकर कार्मिक विभाग से प्रत्युत्तर मांगा है। परीक्षण के बाद इसका विज्ञापन जारी होगा। एक हजार पदों की अभ्यर्थना में आरएएस के 76, आरपीएस के 77, राजस्थान लेखा सेवा के 34 सहित अन्य विभागों के पद शामिल है।

गौरतलब है कि आरएएस एवं अधीस्थ सेवाओं की भर्ती के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग भर्ती करता है. कार्मिक विभाग ने आयोग को आरएएस, एवं अधीनस्थ सेवा भर्ती परीक्षा-2018 की अभ्यर्थना भेजी थी। इसमें 1051 पद शामिल हैं इसके बाद पिछले तीन साल कार्मिक विभाग ने आयोग को आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा की अभ्यर्थना नहीं भेजी है।

इन विभागों के लिए होगी भर्ती

आरएएस, आरपीएस, लेखा सेवा, राज्य बीमा सेवा, उद्योग सेवा, वाणिज्यिक सेवा, सहकारी नियोजन, खाद्य एवं नागरिक सेवा, महिला एवं बाल विकास, ग्रामीण विकास सेवा, महिला विकास सेवा, महिला विकास सेवा, अल्पसंख्यक मामलात, आबकारी निरोधक सेवा, पर्यटन, परिवहन सहित अन्य विभागों में भर्तियां होगी।