बीकानेर के ऋषि व्यास जोधपुर संभाग प्रभारी नियुक्त

विनय एक्सप्रेस समाचार,बीकानेर। यूथ कांग्रेस के सोशल मीडिया प्रदेश काॅर्डिनेटर ऋषि कुमार व्यास को जोधपुर संभाग का प्रभारी नियुक्त किया गया है। व्यास जोधपुर संभाग के सभी जिलों में सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफाॅम्र्स पर कांग्रेस की रीति-नीति और सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। यह नियुक्ति सोशल मीडिया विभाग के राष्ट्रीय कनवीनर मनू जैन तथा प्रदेश के सोशल मीडिया चेयरमेन सत्यवीर अलोरिया द्वारा की गई है। व्यास ने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत और मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री लोकेश गहलोत का आभार जताया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करेंगे। उल्लेखनीय है कि व्यास यूथ कांग्रेस के पश्चिम विधान सभा क्षेत्र के निर्वाचित उपाध्यक्ष हैं। साथ ही अशोक गहलोत फैन्स क्लब के संयोजक भी हैं। हाल ही में सुजानगढ़ के उपचुनाव में ऋषि कुमार व्यास ने सोशल मीडिया का प्रभावी प्रबन्धन किया और कांग्रेस प्रत्याशी की जीत में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। जिसके फलस्वरूप उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। जोधपुर मुख्यमंत्री श्री गहलोत का गृह क्षेत्र होने के कारण इसे बेहद अहम माना जा रहा है।