लाल किला हिंसा में वांछित आरोपि पंजाब से गिरफ्तार

विनय एक्सप्रेस समाचार, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिसा की स्पेशल सेल की टीम ने किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान लाल किला हिंसा के आरोप में वांछित गुरजोत सिंह को पंजाब के अमृतसर से गिरफ्तार किया है। स्पेशल सेल के एक अधिकारी ने आज बताया कि गुरजोत सिंह को पंजाब के अमृतसर से गिरफ्तार किया गया है। गणतंत्र दविस के दिन किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान लाल किला पर झंडा फहराने के आरोप में यह फरार चल रहा था। दिल्ली पुलिस ने गुरजोत कि गिरफ्तारी पर एक लाख रूपये का इनाम रखा था। गौरतलब है कि तीन कृषि कानून के विरोध मे 26 जनवरी को किरानों ने ट्रैक्टर रैली निकाली थी।इस दौरान दिल्ली के कई इलाकों में हिंसक झड़पे हुई थी। प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने लाल किला पर धार्मिक झंडा लगा दिया था और इस मामले में गुरजोत को भी आरोपि बनाया गया।