सड़क दुर्घटना एवं प्राकृतिक आपदा में जिला कलक्टर ने स्वीकृत की सहायता राशि

Dr Jitendra Soni
जिला कलेक्टर डाॅ. जितेन्द्र सोनी

विनय एक्सप्रेस समाचार, नागौर। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने मुख्यमंत्री सहायता कोष के तहत जिले की विभिन्न तहसीलों के सड़क दुर्घटना में मृतक आश्रितो को राशि रुपए 19 लाख स्वीकृत किए। साथ ही घायलों को राशि रुपए 45 हजार स्वीकृत किए। यह राशि 19 मृतकों के आश्रितों को एवं 4 घायलों को स्वीकृत की गई।

बुधवार को डॉ सोनी ने जिले की विभिन्न तहसीलों में प्राकृतिक आपदा आगजनी एवं अकाशीय बिजली के 14 प्रकरणों में 2 मृतकों के आश्रितों को एवं 3 पशुक्षति में कुल राशि रुपए 9 लाख 68 हजार स्वीकृत की।