अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण योजनार्न्तगत पीड़ितो को मिला आर्थिक सम्बल

File Photo : Dr. Jitendra Kumar Soni (D.M. Nagaur)

विनय एक्सप्रेस समाचार, नागौर। श्रीमान् जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी द्वारा अनुसूचित-जन जाति के व्यक्तियो के अत्याचार निवारण अधिनियम में सहायतार्थ सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण योजना के अर्न्तगत FIR स्तर के कुल 66 मुकदमो में 81 पीड़ितो को 4125000 /- (इगतालिस लाख पच्चीस हजार रूपये) व चालान स्तर के 22 मुकदमों में 28 पीड़ितो को 2812500 /- (अठाईस लाख बारह हजार पांच सौ रूपये) आर्थिक सहायता की स्वीकृतियॉ जारी कर पीड़ितो को आर्थिक सम्बल प्रदान किया।