भाजपा का सेवा और समर्पण अभियान के तहत पुराना शहर मण्डल महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन जोशी द्वारा किया गया प्रसूताओं को दूध व बिस्किट का वितरण

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वे जन्मोत्सव के अवसर पर भाजपा के 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक चल रहे सेवा और समर्पण अभियान के तहत भाजपा पुराना शहर मण्डल महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन जोशी के संयोजन में सेवा कार्य कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें प्रसूति महिलाओ को दूध व बिस्किट का वितरण जिला अस्पताल , पारीक चौक में किया गया


जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में यह सेवा कार्यक्रम निरंतर जिले के हर मण्डल स्तर पर किये जा रहे है  इस अवसर पर महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष मधुरिमा सिंह , सरिता नाहाटा , राजकुमारी मारू,अनु सुथार, और पुराना शहर मण्डल कार्यकारिणी से राधा पांडिया , मंजू पारीक ,सरोज स्वामी , शक्ति व्यास , शिवानी जैन ,रेखा तिवाड़ी ,मोनिका व्यास सहित भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे