नेहरू युवा केंद्र द्वारा क्लीन इंडिया मिशन कार्यक्रम

विनय एक्सप्रैस समाचार, नागौर। जिला युवा अधिकारी सुरमयी शर्मा के निर्देशन में नागौर के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक संजय सानेल व कुलदीप गुर्जर द्वारा भारत सरकार के क्लीन इंडिया कार्यक्रम के तहत सिंगल यूज प्लास्टिक को एकत्रित कर उसका निस्तारण करना है। साथ ही सभी को सिंगल यूज प्लास्टिक का बहिष्कार करने हेतु प्रेरित किया।इसी क्रम में आज घर घर प्लास्टिक कचरा संग्रहण अभियान चलाया गया जिसमें लोगों को स्वछता के बारे में जागरूक किया गया साथ ही रिसाइकल, रियूज के बारे में भी बताया और सभी से कम से कम प्लास्टिक युक्त उत्पाद खरीदने का निवेदन किया गया! साथ ही स्वछता प्रहरी ट्रैक्टर चालक का भी सम्मान किया गया।