नेहरू युवा केंद्र संगठन नागौर ने मनाया अपना स्थापना दिवस

विनय एक्सप्रेस समाचार, नागौर। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के स्वायत शासी संगठन नेहरू युवा केंद्र ने आज संगठन का स्थापना दिवस मनाया। केंद्र की जिला युवा अधिकारी सुरमयी शर्मा ने बताया कि नेहरू युवा केंद्र सगठन की स्थापना आज ही के दिन पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी द्वारा वर्ष 1972 में किया गया था, पंडित नेहरू की जयंती के साथ साथ नेहरू युवा संगठन का स्थापना दिवस भी मनाया जाता है।नेहरू युवा केंद्र की स्थापना का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को विकास की गतिविधियों से जोड़ते हुए राष्ट्र निर्माण में भागीदारी को बढ़ाना व उनके व्यक्तित्व का विकास करना। आज नेहरू पार्क में नेहरू जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। इसी के साथ राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों द्वारा मुंडवा में मास्क बांटकर, मेड़ता में मिठाई बांटकर नेहरू जयंती मनाई गई।