गहलोत मंत्रिमंडल के नये सदस्यों का शपथ ग्रहण, राजभवन में 11 कैबिनेट और 4 राज्यमंत्रियों ने ली शपथ

विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। जयपुर राजभवन में राज्य सरकार के नये मंत्रियों को राज्यपाल कलराज मिश्र ने शपथ दिलवाईण् आज राजभवन में 11 कैबिनेट और 4 राज्यों मंत्रियों ने शपथ ली, गहलोत मंत्रिमंडल के नये सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हो गया हैं राष्ट्रगान के साथ शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ, राज्यपाल और सीएम गहलोत के साथ नए मंत्रियों का ग्रुप फोटो हुआ।इन 11 कैबिनेट मंत्रियों ने ली शपथ
महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने ली मंत्री पद की शपथ
बागीदौरा से विधायक हैं महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।

हेमाराम चौधरी ने ली मंत्री पद की शपथ
गुढ़ामालानी से विधायक हेमाराम चौधरी ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।

रामलाल जाट ने ली मंत्री पद की शपथ
मांडल से विधायक हैं रामलाल जाट ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।

महेश जोशी ने ली मंत्री पद की शपथ
हवामहल विधानसभा से विधायक हैं महेश जोशी ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली

विश्वेन्द्र सिंह ने ली मंत्री पद की शपथ
डीग.कुम्हेर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं विश्वेन्द्र सिंह ने ​कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।

रमेश मीणा ने ली मंत्री पद की शपथ
करौली के सपोटरा से विधायक हैं रमेश मीना ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।

ममता भूपेश ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। सिकराय विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं भूपेश, महिला कांग्रेस की महासचिव भी रह चुकी हैं।

भजन लाल जाटव ने ली मंत्री पद की शपथ
वैर विधानसभा से विधायक हैं भजन लाल जाटव ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ।

टीकाराम जूली ने ली मंत्री पद की शपथ
अलवर ग्रामीण से विधायक हैं टीकाराम जूली ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। इनके पास पहले भी श्रम मंत्रालय का प्रभार था।

गोविंदराम मेघवाल ने ली कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ।
खाजूवाला से विधायक हैं,
पूर्व संसदीय सचिव भी रह चुके हैं,

शकुंतला रावत ने ली कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ।
बानसूर से विधायक हैं,
सीएम गहलोत के खेमे से हैं
महिला कांग्रेस की पूर्व महासचिव भी रह चुकी हैं।

ये 4 बनें राज्य मंत्री

बृजेंद्र ओला ने ली राज्य मंत्री के रूप में शपथ
झुंझुनू से विधायक हैं, सचिन पायलट खेमे से हैं ओलाण्
पहले भी मंत्री रह चुके हैं,

मुरारी लाल मीणा ने ली मंत्री पद की शपथ
दौसा से विधायक हैं मुरारी लाल मीणा ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली।
दौसा से तीसरी बार विधायक है मुरारी लाल मीणा

राजेन्द्र गुढ़ा ने ली मंत्री पद की शपथ
उदयपुरवाटी से विधायक हैं राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली,
बीएसपी से कांग्रेस में आये हैं राजेन्द्र गुढ़ा

जाहिदा खान ने ली राज्यमंत्री के रूप में शपथ,
कामां से विधायक हैं जाहिदा खान।
दूसरी बार मंत्री बनी हैंण् अशोक गहलोत खेमे की हैं।