खेल गतिविधियो के लिऐ युवा मंडलो को खेल सामग्री दिये जाने के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित

विनय एक्सप्रेस समाचार, जैसलमेर। नेहरू युवा केन्द्र से संबं़द्ध नेहरू युवा मंडलो को खेल गतिविधियो के अन्तर्गत युवा मंडलो को दी जाने वाली खेल सामग्री के लिए आवेदन पत्र निर्धारित प्रपत्र में 31 दिसम्बर तक आमंत्रित किये गये है।

चयन समिति के पदेन सचिव एंव नेहरू युवा केन्द्र के कार्यक्रम पर्यवेक्षक राजेन्द्र पुरोहित ने बताया कि इस योजनान्तर्गत नेहरू युवा केन्द्र से संबंद्व युवा मंडलो  से प्राप्त आवेदन पत्रो से 25 युवा मंडलो का चयन कर  उनको खेल गतिविधियो के प्रोत्साहन स्वरूप खेल सामग्री प्रदान की जाऐगीे।

पुरोहित ने बताया कि जिला युवा अधिकारी की  अध्यक्षता में गठित चयन समिति द्वारा  युवा मंडलो का चयन किया जायेगा। विगत वर्षाे में आयोजित की गई खेलकूद गतिविधियो वाले मंडलोजिनके पास खेल मैदान उपलब्ध है,नियमित खेल गतिविधिया आयोजित करते है तथा जो युवा मंडल नेहरू युवा केन्द्र के कार्यक्रमो के साथ जुड़े रहे है उन मंडलो को चयन में वरियता प्रदान की जायेगी। आवेदन पत्र का निर्धारित प्रारूप नेहरू युवा केन्द्र से कार्यालय समय में प्राप्त किया जा सकता है। अपूर्ण भरे व विलम्ब से प्राप्त आवेदन पत्रो पर विचार संभव नहीं होगा।