बैरम खान बागड़वा ने विद्युत कर्मचारियों की जायज मांगों के बारे में प्रदेश प्रतिनिधित्व से की वार्ता
विनय एक्सप्रेस समाचार बीकानेर-लुणकरनसर। बीते शुक्रवार को उदयपुर में आयोजित राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक राजस्थान के मजदूर महासंगम और 23 वें महाअधिवेशन मैं बीकानेर संभाग से यूथ इंटक के प्रतिनिधि के रूप में प्रदेश सचिव बैरम खान बागड़वा ने भाग लिया। इस अधिवेशन में जगदीश राज श्रीमाली जी को तीसरी बार पुनः राजस्थान इंटक का प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। अधिवेशन के मुख्य अतिथि जल संसाधन एवं आईजीएनपी मंत्री महेंद्रजीत मालवीय जी और श्रम मंत्री सुखराम बिश्नोई जी थे। इस अवसर पर उपस्थित हजारों मजदूरों और प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए अतिथियों ने राज्य सरकार द्वारा मजदूरों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी, एवं मजदूरों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया।
मुख्य रूप से असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को लाभ पहुंचाने के प्रयास करने पर बल दिया गया। इस अवसर पर बैरम खान बागड़वा ने विद्युत कर्मचारियों की जायज मांगों के बारे में प्रदेश प्रतिनिधित्व से वार्ता की। प्रदेश प्रतिनिधित्व द्वारा इन मांगों के शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन दिया गया। इस महाअधिवेशन में राज्य सरकार द्वारा संशोधित कृषि नीति पर भी विचार विमर्श किया गया, जिसमें किसानों को अत्यधिक लाभ दिए जाने की बात कही गई। आगामी अधिवेशन बांसवाड़ा में किए जाने की घोषणा की गई