एनएसयूआई ने युवा दिवस के रूप में मनाई स्वामी विवेकानंद जयंती

विनय एक्सप्रेस समाचार, जैसलमेर। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष भोम सिंह भणियाणा के आदेशानुसार एसबीके महाविद्यालय में विवेकानंद जी मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया।

एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित करके उनके सिद्धांतो तथा बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया
एनएसयूआई के भरतपाल सिंह चेलक ने बताया कि स्वामी विवेकानंद जी युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत है ,वह एक प्रभावशाली व्यक्ति थे उन्होंने अमेरिका स्थिति शिकागो में सन 1893 में आयोजित विश्वधर्म महासभा में भारत की ओर से सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किया था ,विवेकानंद जी को एक देश भक्त संत के रूप में माना जाता है और आज के समय मे युवाओं को उन से प्रेरणा लेनी चाहिए।
इस मौके पर एनएसयूआई के पुर्व जिला अध्यक्ष अशोक बारूपाल ,दिलीप सिंह खाबा,मदन सिंह कुंडा,
छात्र प्रतिनिधि युवराज सिंह भाटी देवड़ा ,मानाराम, ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवनी पर अपने विचार रखे
एनएसयूआई के कार्यकर्ता गायड सिंह ,ओंकार सिंह तोला, राम राजेंद्र कुमार ,लालाराम चौधरी ,सरवन सिंह ,जगमाल सिंह ,गजा राम, प्रेम कुमार, ओर सोहन सिंह देवड़ा ,निखिल राठौड़,राहुल सिंह,जितेन्द्र कुमार,विनोद,पुरखाराम,भूराराम चौधरी, महेन्द्र सिंह राजमथाई, मुकेश भील,मूलचंद जैन,सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।