हड़प्पा के सौ वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रीय स्तरीय संगोष्ठी का हुआ आयोजन: मुख्य वक्ता प्रो. ललित पांडे ने सांस्कृतिक महत्व पर डाला प्रकाश

विनयएक्सप्रेस समाचार, बीकानेर।राजस्थान आर्कियोलॉजी एंड एपीग्राफी कांग्रेस व राजस्थान प्राच्य विद्या शोध प्रतिष्ठान बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में आज 5 जनवरी 2021 को हड़प्पा के 100 वर्ष एक पुनरावलोकन विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया ।

Dr. Ritesh Vyas

संस्था के सचिव डॉ रितेश व्यास ने बताया की कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में प्रोफेशन ललित पांडे ने हड़प्पा के सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि हड़प्पा की खुदाई के बाद ही हमें हमारे सांस्कृतिक व सामाजिक जीवन के विभिन्न पक्षों की जानकारी मिलती है हड़प्पा ही वह सभ्यता थी जिसने हमें एक स्वच्छ समाज में जीवन जीने का संदेश दिया उदयपुर के ही पुरातत्वविद डॉक्टर जीवन सिंह खड़कवाल ने अपने उद्बोधन में न केवल हड़प्पा बल्कि हड़प्पा के विभिन्न केंद्रों पर प्रकाश डाला उन्होंने सभ्यता के विभिन्न छोटे-छोटे केंद्रों से प्राप्त सामग्री पर वृद्ध चर्चा की योगी की प्रतिमा वृषभ सील और मन को के निर्माण तथा उनकी उपयोगिता का महत्व बताया
कार्यक्रम में पुरातत्वविद डॉक्टर मदन लाल मीणा ने शेखावाटी में बिंज्यासी गांव में हड़प्पा संस्कृति के प्राप्त नए अवशेषों पर प्रकाश डाला इसी क्रम में गणेश बेरवाल ने भी शेखावाटी के पुरातात्विक केंद्रों पर चर्चा की।

कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्था के अध्यक्ष प्रोफेसर बीएल भादानी नेहड़प्पा के महत्व पर प्रकाश डाला तथा कहा कि आज से ठीक 100 साल पहले आज ही के दिन रायबहादुर दयाराम साहनी ने खुदाई का कार्य शुरू किया एवं एक विस्तृत सभ्यता सामने आई। आज कुल इक्कीस सौ बस्तियां इस सभ्यता की खुदाई द्वारा उजागर हो गई है डूंगर महाविद्यालय के आचार्य डॉक्टर सुखाराम ने आज के दिन का महत्व बताया और कहा कि राजस्थान आरके एनर्जी एंड एपीग्राफिक कांग्रेस का यह आयोजन मील का पत्थर साबित होगा अंत में राजस्थान राज्य विद्या शोध प्रतिष्ठान के अनुसंधान अधिकारी डॉ नितिन गोयल ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया और आगामी दिनों में भी इस तरह के कार्यक्रम विभाग द्वारा किए जाने का विश्वास दिलाया।

उन्होंने शोध प्रतिष्ठान द्वारा प्रकाशित सिंधु लिपि पर आधारित पुस्तक का भी हवाला देते हुए संस्था में संग्रहित पुरातात्विक सामग्रियों से परिचित कराया। कार्यक्रम में डॉ मोहम्मद फारुख डॉ गोपाल व्यास डॉ मुकेश हर्ष मुरली जोशी संजय श्रीमाली, डॉ उमाकांत व्यास सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित आदि अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम में दिल्ली अलीगढ़ जयपुर उदयपुर आदि स्थानों से भी विद्वत जन ऑनलाइन जुड़े।

E.mail : vinayexpressindia@gmail.com