खेल प्रतियोगिताओं में बालिकाओं ने दिखाया उत्साह

विनय एक्सप्रेस समाचार, चूरू। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में महिला अधिकारिता विभाग की ओर से की जा रही गतिविधियों के सिलसिले में शनिवार को देपालसर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में बालिकाओं की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

इस दौरान आयोजित खो-खो, कबड्डी, दौड़, चम्मच दौड़, बोरी दौड़ में बालिकाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। बालिकाओं का उत्साहवद्र्धन करते हुए सरपंच बलबीर ढाका ने कहा कि आज जमाना विज्ञान और तकनीक का है। बालिकाएं पढ़ें, मेहनत करें और आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि आज हर क्षेत्र में महिलाओं ने खुद को साबित किया है। बालिकाएं अपनी रूचि के क्षेत्र में कैरियर बनाएं और देश व समाज की रचना में अपना योगदान दें।

महिला अधिकारिता विभाग की सुपरवाइजर कृष्णा ने चार दिवसीय कार्यक्रम में हो रही गतिविधियों के बारे में बताया। इस दौरान ताराचंद भांभू, प्रधानाचार्य सिकंदर खान, पर्यवेक्षक सुदेश कंवर, शारीरिक शिक्षक सिलोचना, सुमन धुआं, साथिन शशि, गोपीराम, नंदराम गोदारा सहित शिक्षक, विद्यार्थी और ग्रामीण जन मौजूद थे।