मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष गोपाल कृष्ण व्यास ‘विप्र-गौरव सम्मान’ से सम्मानित

विनयएक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। ब्राह्मण अन्तर्राष्ट्रीय संगठन राजस्थान प्रदेश एवं भारतीय संस्कृति एवं सनातन सार्वभौम महासभा के द्वारा न्यायमूर्ति एवं राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण व्यास को विप्र गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।
ब्राह्मण अन्तर्राष्ट्रीय संगठन राज. प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष पं. योगेन्द्र कुमार दाधीच ने मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष व्यास का माल्यार्पण कर ‘‘विप्र-गौरव सम्मान’’ का अभिनन्दन-पत्र भेंट कर भव्य स्वागत किया गया तथा सनातन दर्पण की प्रति भेंट की गई। इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा श्रीमती सुनीता गौड़, सनाढय ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष श्री किशन पाण्डे, संगठन संयुक्त सचिव श्री शंकरलाल जोशी, वित्त सचिव  आशीष दाधीच आदि ने माल्यार्पण एवं पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया।
संभाग मुख्यालय पर जन सुनवाई हेतु प्रतिमाह स्थाई बेंच की मांग
इस अवसर पर दाधीच ने व्यास के कृतित्व एवं व्यक्तित्व की प्रशंसा करते हुए उनके अध्यक्ष पद के कार्यकाल की शुभकामनाएं दी।

E.mail:vinayexpressindia@gmail.com