केन्द्रीय प्रशासनिक अधिकरण(कैट) का समय परिवर्तन 11 अप्रेल से

विनय एक्सप्रेस सामचार, जोधपुर। केन्द्रीय प्रशासनिक अधिकरण(कैट) जोधपुर न्यायपीठ का 11 अप्रेल से 24 जून-2022 तक ग्रीष्मकालीन कार्यालय समय प्रातः 7.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक किया जायेगा।

केन्द्रीय प्रशासनिक अधिकरण के उप रजिस्ट्रार एन.के.डागरा ने बताया कि 11 अप्रेल से अधिकरण की जोधपुर न्यायपीठ में न्यायालय का समय प्रातः 8.30 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक रहेगा तथा प्रातः 10 बजे से 10.30 बजे तक मध्यान्तर रहेगा। कार्यालय का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा । कार्यालय में प्रातः 10 बजे से 10.15 बजे तक मध्यान्तर रहेगा।