समर्थन मूल्य पर होगी गेहूं की खरीद, पंजीकरण प्रक्रिया शुरु

विनय एक्सप्रेस समाचार, नागौर। भारतीय खाद्य निगम मण्डल कार्यालय, अजमेर के अधीनस्थ राजस्व जिले अजमेर, भीलवाड़ा, पाली, नागौर में रबी विपणन वर्ष 2022-23 के तहत समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद का लक्ष्य 35.100 मैट्रिक टन निर्धारित किया गया है। इस हेतु उक्त जिलों में कुल 41 खरीद केन्द्र खोले जाने प्रस्तावित हैं। इनमें से भारतीय खाद्य निगम को 06 खरीद केंद्र, राजफैड को 07 खरीद केंद्र आवंटित किये गए हैं। मण्डल प्रबन्धक अजय कुमार ने बताया कि भारत सरकार एवं भारतीय खाद्य निगम मुख्यालय, नई दिल्ली के दिशा निर्देशानुसार राजस्थान में भारतीय खाद्य निगम द्वारा संचालित खरीद केन्द्रों पर हर वर्ष की तरह रबी विपणन वर्ष 2022-23 के तहत गेहूं की खरीद का कार्य राजस्थान सरकार के ऑनलाइन पोर्टल उेचचतवबण्तंरण्दपबण्पद पद के माध्यम से किया जाएगा। इस हेतु किसानों को अपना पंजीकरण राजस्थान सरकार के खाद्य विभाग के ई-पोर्टल ीजजचेरूध्ध्विवकण्तंरण्दपबण्पद पद पर गेहूं खरीद हेतु किसान रजिस्ट्रेशन नाम से उपलब्ध है जिसे ई-मित्र, अटत सेवा केंद्र एवं अन्य माध्यम से करवाना होगा।

पंजीकरण की प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुकी है। किसान अपना गेहू बेचने हेतु आरएमएस 2022-23 से अपना टोकन जारी कर लें, ताकि गेहूं खरीद सुविधापूर्वक हो सके। केएमएस के अंतर्गत टोकन जारी ना करवाए। साथ ही रविवार एवं सरकारी अवकाश के दिन टोकन जारी ना करवाएं, किसानों के रजिस्ट्रेशन हेतु जन आधार कार्ड अनिवार्य है। साथ ही बैंक खाते में भुगतान हेतु बैंक पासबुक की प्रति आवश्यक है।


उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा इस वर्ष गेहूं की खरीद हेतु न्यूनतम समर्थन मूल्य 2015 रूपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। मण्डल प्रबन्धक ने किसानों से अपने नजदीकी खरीद केंद्र पर फसल बुवाई की प्रमाणिकता हेतु आवश्यक दस्तावेजों की समस्त औपचारिकताएं पूरी करते हुए भारत सरकार के मापदंडों के अनुसार साफ सुथरा गेहूं न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरकार को बेचने एवं उपज का उचित मूल्य प्राप्त करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि भारतीय खाद्य निगम द्वारा उन्हें उनकी उपज का भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में गेहू बेचान के 48 घंटों में नियमानुसार कर दिया जायेगा।