मुख्यमंत्री की संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा के निधन पर संवेदना

File Photo
विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने पद्म विभूषण से सम्मानित महान संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
श्री गहलोत ने कहा कि पंडित शर्मा का निधन भारतीय शास़्त्रीय संगीत की दुनिया के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने संतूर वादन के जरिए संगीत को विश्वस्तर पर अमिट पहचान दिलाई।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।