मेयर ने तीन वर्षों में भी नहीं किया बीकानेर की जनता का स्थायी समाधन – आयुक्त गोपाल राम बिरड़ा

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। नगर निगम बीकानेर के आयुक्त गोपाल राम बिरड़ा ने महापौर सुशीला कंवर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि महापौर जी तीन वर्षों से मेयर की कुर्सी संभाल रहे है लेकिन अभी तक बीकानेर की जनता की मुख्य समस्या पानी की निकासी के संबंध में कभी स्थायी समाधान के बारे विचार नहीं किया। बिरड़ा बताते है कि उन्हें तो आयुक्त का पद संभाले अभी कुछ ही समय हुआ है लेकिन मेयर को स्थानीय समस्याओं के बारे में पहले से पता था, उसके बावजूद आम जन की समस्याओं पर कभी ध्यान नहीं दिया जा रहा उल्टे मेयर द्वारा जनता को गुमराह करके समय व्यतीत किया जा रहा है। यही नहीं निगम आयुक्त ने आगे बताते हुए कहा कि आज मेयर स्वयं जिस क्षेत्र में रहती है वह ऐरिया भी पानी से भरा रहता है, हनुमान हत्था, नगर निगम कार्यालय, पुलिस लाईन चौराहा, पुरानी गिन्नाणी आदि क्षेत्र वर्षों से बारिश के समय पानी से भर जाते है और इस बारे में आयुक्त से अधिक जानकारी मेयर को थी उसके उपरान्त तीन वर्षों में आम जन की समस्याओं का स्थायी समाधान क्यों नहीं किया गया। सिर्फ जनता को गुमराह करने का कार्य मेयर द्वारा किया जा रहा है जो की बीकानेर की जनता के लिए बड़ी विडम्बना है। आयुक्त ने कहा कि बीकानेर की जनता पढ़ी लिखी है अपणायत भरे इस शहर से निकल कर अनेक प्रतिभाएं वैश्विक स्तर पर अपना लोहा मनवा रहे है। यहां का औद्योगिक विकास, साहित्यिक विकास, सांस्कृतिक विकास प्रदेश के अन्य शहरों के लिए प्रेरणास्पद है। बतौर आयुक्त, नगर निगम उन्होंने कहा की मुझ पर अर्नगल अरोप लगाने मात्र से यहां की जनता को गुमराह नहीं किया जा सकता, यहां की जनता का बौद्धिक कौशल उच्च स्तर का है, वह सब जानती है कि कौन क्या और कैसे कार्य कर रहा है ? अतः स्वस्थ राजनिति एवं विकास की राजनिति का रास्ता अपनाकर आदरणीय महापौर जी को बीकानेर की जनता से जुड़े विकास कार्यों पर फोकस करना चाहिए।