नेहरू युवा केन्द्र ने आजादी के अमृत महोत्सव पर आम जन को अपने घर तिरंगा फहराने के लिए किया जागरूक

विनय एक्सप्रेस समाचार, भरतपुर। नेहरू युवा केन्द्र भरतपुर द्वारा राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक दौलत शर्मा कंजौली के नेतृत्व में ब्लॉक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें समस्त ब्लॉकों से पधारे युवाओ को नेहरू युवा केन्द्र की नीति रीति के बारे मे अवगत कराया गया।एवं आजादी के अमृत महोत्सव पर 13 से 15 अगस्त तक लोगो को हर घर एक तिरंगा फहराने के लिए जागरूक किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ज्योति सिंह ने युवाओं को बताया कि अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने चाइए। एवं अन्य लोगों को भी तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना चाहिए। युवा नेहरू युवा केन्द्र के दौलत शर्मा ने बताया कि युवा मण्डल कार्यक्रम 3 से 8 अगस्त तक सेवर कुम्हेर व डीग ब्लॉक में सगळ्या गया। जिसमें नए युवा मंडलो का गठन किया गया। एवं कार्यक्रम समाप्ति पर समस्त कार्यकर्ताओं के साथ युवा मण्डल की ब्लॉक बैठक की गई। अंत में हैपकीड़ो मार्शल आर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेन्द्र फौजदार मौरोली जी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। व सुनील फौजदार ने समस्त कार्यकर्ताओं से एक घर एक तिरंगा लगाने की अपील की। व कार्यक्रम में विशष्ट अतिथि आर्यन तिवारी, हैपकीड़ो मार्शल आर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेन्द्र फौजदार मौरोली, उपाध्यक्ष सुनील फौजदार भवनपुरा व संजीव सैनी रहे।