सीएम अशोक गहलोत के पाली जिले की एक दिवसीय यात्रा बुधवार को

अशोक गहलोत, मुख्यमंत्री राजस्थान

विनय एक्सप्रेस समाचार, पाली। माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत पाली जिले की एक दिवसीय यात्रा कार्यक्रम के दौरान बुधवार को जैतारण क्षेत्र के निमाज पहुंचेंगे।


निर्धारित कार्यक्रम अनुसार मुख्यमंत्री श्री गहलोत 31 अगस्त बुधवार को अपराह्न 12:30 बजे जोधपुर से रवाना होकर दोपहर 01 बजे पाली जिले के निमाज गांव पहुंचेंगे। वे यहां निमाज में राजीव गांधी ग्रामीण खेल ओलंपिक स्पर्धाओं का अवलोकन करेंगे। इसके पश्चात वे दोपहर 2:00 बजे राजसमंद के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।