श्री बाल मंडल मानस प्रचार एवं सेवा समिति की नि:शुल्क भोजन,चाय,नाश्ता व चिकित्सा सेवा 31 से होगी शुरू

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। श्री बाल मंडल मानस प्रचार एवं सेवा समिति द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पुनरासर पैदल जाने वाले यात्रियों के लिए रामरतन जी की प्याऊ पर  नि:शुल्क भोजन,चाय,नाश्ता,चिकित्सा सेवा, आदी का सेवा शिविर लगाया जाएगा।

मंडल के संरक्षक नारायण दास पुरोहित ने बताया की सेवा कार्य हेतु  मेला कार्यकारणी गठित की गई है, इसमे अजय स्वामी,भूपेन्द्र जोशी, अर्जुन व्यास ,दिपक,मनोज, दिनेश, मनमोहन,अनूज को खाने और नाश्ते की व्यवस्था एवं सन्नू महाराज को चिकित्सा सेवा , सुखदेव पुरोहित, डी के व्यास को मेला नियंत्रण की जिम्मेदारी सौंपी गई है।  जथ्था रवानगी दिनांक- 31-8-2022 को दोपहर 2:00 बजे साले की होली, केला कॉलोनी से होगी यह जानकारी मंडल अध्यक्ष सन्नू महाराज ने दी।