महिला पर्यवेक्षक एवं मंत्रालयिक कर्मचारी संघ एकीकृत की प्रदेश कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत के प्रदेश अध्यक्ष केसर सिंह चंपावत के अधीन यूथ हॉस्टल जयपुर में महासंघ के प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक दिनांक 28 अगस्त 2022 को आयोजित हुई। जिसमें समस्त कैडर कर्मचारियों के वेतन विसंगति के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।

साथ महामंत्री जगेश्वर शर्मा एवं वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष भंवर पुरोहित के निर्देशानुसार महासंघ के घटक संगठनों का विस्तारक करने का निर्णय लिया गया। महासंघ के अध्यक्ष के निर्देशानुसार विजय सिंह राठौड़ प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी संघ एकीकृत ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए कार्यालय निदेशक समेकित बाल विकास सेवाएं जयपुर के श्री सत्यम द्विवेदी सहायक प्रशासनिक अधिकारी को महामंत्री एवं श्री हंसराज काजला कनिष्ठ सहायक को प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया।

इसी क्रम में राजस्थान राज्य महिला एवं बाल विकास विभाग संयुक्त कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री विजय सिंह राठौर ने श्रीमती सुषमा बत्रा को महिला पर्यवेक्षक संवर्ग की प्रदेश अध्यक्ष के पद पर तथा पूनम शर्मा को महिला पर्यवेक्षक संवर्ग की कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया। श्री राठौर ने बताया कि आगामी दिनों में समस्त जिलों की कार्यकारिणी का विस्तार किया जावेगा।