गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा अब सुबह 9 बजे

विनय एक्सप्रेस समाचार, झुंझुनूं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती यानी विश्व अहिंसा दिवस के अवसर पर प्रदेश में राज्य स्तर, जिला स्तर एवं उपखण्ड़ स्तर पर आयोजित होने वाली सर्वधर्म प्रार्थना सभा कार्यक्रम अब 11 बजे के बजाय 9 बजे आयोजित किया जाएगा। जिला कलक्टर लक्ष्मण सिंह कुड़ी ने बताया कि 8.30 बजे कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी की प्रतिम पर पुष्पांजली अर्पित करने के बाद 9 बजे झुंझुनूं शहर के गांधी पार्क में 9 बजे सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित की जाएगी। राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयोजन को ऐतिहासिक एवं व्यापक रुप से मनाया जाएगा।