बीकानेर के शिवम उपाध्याय बने प्रदेश सह संयोजक

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। भारतीय युवा कांग्रेस ने प्रदेश की कार्यकारिणी का गठन कल सोमवार को डॉ. अनिल कुमार मीणा राष्ट्रीय चैयरमेन RTI डिपार्टमेंट एवं गणेश घोघरा प्रदेश-अध्यक्ष युथ काँग्रेस राजस्थान ने अनुज रावल प्रदेश अध्यक्ष RTI विभाग की अनुशंसा से बीकानेर के शिवम उपाध्याय को युथ कांग्रेस के RTI विभाग का प्रदेश सह-संयोजक नियुक्त किया गया है।

उपाध्याय के इस पद पर चुने जाने पर युथ कांग्रेस के साथियों में ख़ुशी की लहर दौड़ गयी। साजिद सुलेमानी (PCC मेम्बर), जाकिर नागौरी, राहुल व्यास, मोहित जोशी, शकील अहमद, अकरम अली, जितेंद्र बिस्सा, लोकेश चुरा, गोविंद, नीरज ने मिलकर उपाध्याय बधाई शुभकामनाएँ दी ।