बीरबल राम ने की पीएच.डी

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय ने डूंगर कॉलेज के प्राणिशास्त्र बिभाग के शोधार्थी बीरबल राम को पीच.डी. उपाधि प्रदान की है। बीरबल राम ने अपना शोध कार्य डूंगर कॉलेज की प्राणिशास्त्र की सह आचार्य डॉ. मनीषा अग्रवाल के निर्देशन में स्विस एल्बिनो चूहों के मस्तिष्क पर विकिरण एवम मर्करी द्वारा उत्पन्न दुष्प्रभाव एवम उनका मोरिंगा ओलिफेरा द्वारा बचाव विषय पर पूर्ण किया।

बीरबल की इस उपलब्धि पर प्राचार्य डॉ. जी.पी. सिंह एवम प्राणिशास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र पुरोहित ने प्रसन्नता व्यक्त की है।