जन शि‍क्षण संस्‍थान ने पौधरोपण अभियान 2.0 के तहत किए पौधरोपण

पर्यावरण को स्वस्थ बनाने के लिए पौधरोपण करें: मदन यादव

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर।‘‘आधुनिक कलकारखानों और वाहनों के धूएं से पर्यावरण अस्वस्थ हो रहा है। ऐसी स्थिति में पर्यावरण को स्वस्थ बनाने के लिए पौधरोपण करना चाहिए। ये उद्बोधन मुख्यअतिथि लूणकरणसर के तहसीलदार मदनलाल यादव ने जन शिक्षण संस्थान, बीकानेर द्वारा आयोजित पौधरोपण अभियान 2.0 के तहत स्थानीय महाजन गांव में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम के तहत व्यक्त किए।
मुख्यअतिथि मदन यादव ने कहा कि पर्यावरण संवर्द्धन के लिए हम सरकार पर ही निर्भर ना रहें। हमें अपने आस-पास का पर्यावरण स्वयं सुधारना होगा। इसके लिए हमें जल, जंगल, जमीन और जानवर इनकों सम्हालकर रखना होगा। इसके साथ ही मुख्यअतिथि के कर-कमलों से आगंतुकों में पौध वितरण भी किया गया।
इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष अविनाश भार्गव ने कहा कि इस धरती पर मनुष्य के अलावा भी कईं जीव-जन्तुओं, पशु-पक्षियों व पेड़-पौधों को भी अपना जीवन जीने का बराबर अधिकार है। इसलिए हमें इनके जीवन का सम्मान करते हुए इन्हें नुकसान नहीं पहंुचाना चाहिए। इसके लिए मनुष्य को अपना लालच छोड़कर पर्यावरण को दुषित नहीं होने से बचाना चाहिए।
संस्थान के निदेशक ओम प्रकाश सुथार ने कहा कि पौधरोपण अभियान 2.0 की अवधारणा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज देश भर में जन शिक्षण संस्थानों द्वारा देश भर में एक साथ पौधरोपण किया जा रहा है। हमें पौधरोपण करते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि चाहे हम कम ही पौध लगाएं, लेकिन जितने भी पौधरोपण करें उनके विकसित होने तक उनकी देखभाल करनी बहुत आवश्यक है।
कार्यक्रम अधिकारी महेश उपाध्याय ने महाजन गांव में संचालित कौशल विकास कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि आज पौधरोपण अभियान 2.0 के तहत संस्थान के संदर्भ व्यक्तियों एवं प्रशिक्षणार्थियों द्वारा भी पौधरोपण किया जा रहा है।
सहायक कार्यक्रम अधिकारी तलत रियाज ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर स्थानीय राधेश्याम बोहरा, मुखराम सहित संस्थान के प्रशिक्षणार्थियों की सक्रिय सहभागिता रही।