एकलव्य एकेडमी के खिलाड़ियों का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर।  इन दिनों चल रही विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता एवं यूनिवर्सिटी खेलकूद प्रतियोगिता में एकलव्य तीरंदाजी एकेडमी के खिलाड़ियों का अच्छा प्रदर्शन रहा एकेडमी के डायरेक्टर पूजा आचार्य ने बताया कि पिछले दिनों आयोजित हुई अंतर महाविद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता में एकेडमी के राज व्यास, वसुंधरा कलवानी, का श्रेष्ठ प्रदर्शन रहा दोनों ही खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर इनका चयन आगामी दिनों में पंजाब में आयोजित होने वाली ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय टीम से चयन किया गया, राज व्यास रिकर्व कैटेगरी व वसुंधरा कलवानी कंपाउंड कैटेगरी में टीम का प्रतिनिधित्व करेगी।वही आचार्य ने बताया कि स्कूली प्रतियोगिताओं में अंडर-17/19 जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में एकेडमी के कंपाउंड खिलाड़ी आदित्य राज रंगा, अशोक लिंबा, देवाशीष आचार्य का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा प्रतापगढ़ में आयोजित विद्यालय राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता भाग लेने वाली बीकानेर टीम में इनका चयन किया गया। वही एकेडमी की अंडर 14 तीरंदाजी खिलाड़ी मान्यता सुथार कंपाउंड कैटेगरी में व रिकर्व कैटेगरी में केशव पुरोहित का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया एकेडमी के सहायक प्रशिक्षक मारकंडे पुरोहित ने बताया कि सभी चयनित खिलाड़ी राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेंगे और उम्मीद है कि प्रदर्शन के आधार पर पदक प्राप्त करेंगे।