मंडल अध्यक्ष ने पुरी का किया सम्मान

विनय एक्सप्रेस समाचार, अजमेर। राजस्व मंडल अध्यक्ष श्री राजेश्वर सिंह ने मंडल की ओर से आयोजित निबन्ध लेखन प्रतियोगिता-2021 के आम नागरिक वर्ग में प्रथम रहे श्री मनोहर पुरी को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
श्री सिंह ने श्री पुरी के लेखन कार्य के लिए बधाई दी और कहा कि आम नागरिक श्रेणी में किसान वर्ग से श्रेष्ठ लेखन के लिए प्रविष्टि का आना राजस्व कार्यों के प्रति जागरूकता को दर्शाता है। उल्लेखनीय है कि मंडल की ओर से राजस्व न्यायालयों की कार्यप्रणाली में सुधार एवं नवाचार विषय को लेकर राज्य स्तरीय निबन्ध प्रतियोगिता पाँच वर्गों के लिए आयोजित की गई थी। जिसमें सभी वर्गों से प्रतिभागियों बढ़ चढ़कर भाग लिया था।