बीकानेर: लालाणी व्यासों के चौक में थम्ब पूजन कर हुआ होली का आगाज

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। खबर साभार मुकुन्द व्यास। बीकानेर में होली एक अलग ही उत्साह के साथ मनाई जाती है। वही बीकानेर के शहरी परकोटे में विशेष महत्व है। विशेष प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम, गेर, रम्मतों का आयोजन होता है। वहीं परकोटे के लोग विभिन्न प्रकार की वेशभूषा में देखे जा सकते हैं। आज बीकानेर के लालाणी व्यासों के चैक में विधि विधान से होली का थम्बपूजन कर होली का विधिवत आगाज कर दिया गया है। गोपाल लाल प्यारे के व भैरुनाथ के जयकारे के साथ थम्ब पूजन कर आगाज हो गया है।


थम्ब पूजन में मक्खन लाल व्यास, वल्लभ व्यास, श्रीकांत व्यास, कानू लाल व्यास, उमेश व्यास, शिव शंकर व्यास , विष्णु कांत व्यास, गिरधारी व्यास, सोनाराम व्यास राजकुमार व्यास, अजय कुमार पुरोहित, गिरिराज चुरा , दर्शील व्यास, केशव व्यास , तेजू, द्वारका दास व्यास , गोविंद आदि उपस्थित रहें।