प्रशिक्षण में दी गई जीपीडीपी प्लान की जानकारी

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत जिला और ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सोमवार को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान ब्लॉक स्तर से आए अधिकारियों को जीपीडीपी प्लान के बारे में बताया गया। उद्घाटन सहायक विकास अधिकारी बाबूलाल, लालचंद और विश्वनाथ द्वारा किया गया। प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में बाबूलाल कड़ेला द्वारा प्रशिक्षण के उद्देश्य व प्रशिक्षण किस तरीके के वातावरण व प्रशिक्षण के लिए आवश्यक वस्तुओं के संदर्भ में बताया गया। सहायक विकास अधिकारी गिरिराज शर्मा ने जीपीडीपी प्लान के बारे में बताया। संपूर्ण स्वच्छता की प्रभारी आराधना शर्मा द्वारा ओडीएफ प्लस के बारे में जानकारी दी गई। इसमें ओडीएफ प्लस के लिए योजनाबद्ध कार्य ग्राम पंचायत स्तर तक किए जाने संबंधी जानकारी दी गई। वरिष्ठ लेखाधिकारी श्रवण कुमार छींपा ने संविधान के 73वें संशोधन के बारे में बताया। अधिशासी अभियंता मनीष पूनिया ने पंचायत प्रकोष्ठ की योजनाओं के बारे में जानकारी दी तथा कहा कि सतत प्रयास किए जाएं कि अंतिम छोर तक लाभार्थी को लाभ मिले। सहायक विकास अधिकारी भवानी सिंह ने स्वामीत्व योजना के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षण के अंत में अधिशासी अभियंता( ईजीएस) धीर सिंह गोदारा ने प्रतिभागियों के प्रश्नों का जवाब दिया। प्रशिक्षण के उद्देश्य के साथ ब्लॉक स्तर पर आयोजित किए जाने वाले प्रशिक्षण को भी इसी तरीके से संपादित करने के बारे में बताया। आईईसी समन्वयक गोपाल जोशी ने महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज अभियान व सतत ग्राम विकास की अवधारणा के बारे में बताया। प्रशिक्षण का संचालन सुनील जोशी ने किया।