जलदाय विभाग के तकनीकी कर्मचारियों की प्रमुख मांगों पर मुख्यमंत्री द्वारा बजट में सकारात्मक निर्णय लिये जाने पर तकनीकी कर्मचारियों में छाई खुशी की लहर

विनय एक्सप्रेस समाचार बीकानेर। राजस्थान पी०एच०ई०डी० तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रदेश प्रतिनिधि मंडल ने प्रमुख शासन सचिव वित्त अखिल अरोड़ा को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन दिया जिसमें वर्कचार्ज कर्मचारियों की पदोन्नति प्रक्रिया में शामिल किये जाने के निर्णय किए जाने बाबत लिखा गया है। इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संतोष विजय और प्रदेश महामंत्री जयगोपाल जोशी द्वारा पूरे प्रदेश से पोस्ट कार्ड अभियान चलाया गया था।

Exclusive interview of Lokesh Sharma, OSD, CM Rajasthan with Vinay Express

जिसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम 11000 पोस्ट कार्ड भेजकर पदौन्नति की मांग की गई है और जलदाय मंत्री डॉ० महेश जोशी ने भी सरकार को संबंधित प्रकरण की अभिशंषा की है। उक्त सभी मांगों पर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्रीमान् अशोक जी गहलोत द्वारा सकारात्मक निर्णय लिये जाने पर प्रदेश महामंत्री द्वारा होली मिलन समारोह दिनांक 02.03.2023 को दोपहर 3.00 बजे नयाशहर हैडवर्क्स परिसर पर कार्यक्रम रखा गया है। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष संतोष विजय एवं संगठन के कई कर्मचारी नेता एवं कर्मचारीगण शिरकत करेगें ।