रविवार को आएंगे केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। केंद्रीय मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला रविवार शाम 14वें राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव में शिरकत करेंगे। रूपाला रविवार शाम 5.20 बजे डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में चल रहे राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव में पहुंचेंगे। यहां रूपाला सांस्कृतिक कार्यक्रम देखेंगे। वे स्टेडियम से शाम 6:50 बजे रवाना होंगे। इससे पूर्व वे नई दिल्ली से ​विमान से सुबह 11 बजे बीकानेर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और बीकानेर में एक अन्य कार्यक्रम में शरीक होंगे।