मुख्यमंत्री सार्वजनिक सेवा उत्कृष्टता पुरस्कार के संबंध में बैठक सम्पन्न

विनय एक्सप्रेस समाचार, जैसलमेर। जिला कलेक्टर टीना डाबी की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री सार्वजनिक सेवा उत्कृष्टता पुरस्कार के संबंध में बैठक आयोजित हुई। जिला कलेक्टर डाबी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि जिले में चलाए जा रहे विभिन्न अभियान एवं योजनाओं का क्रियान्वयन पुरुस्कृत होने के लिए पूर्णतया समर्थ है।

उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा लक्ष्य और उपलब्धियों में समन्वय में स्थापित कर सफल क्रियान्वयन की उत्कृष्ट नजीर पेष की गई है। उन्होंने सभी अधिकारियों को वर्तमान में सुचारू रूप से संचालित विभिन्न अभियान एवं योजनाओं के संदर्भ में एक रिपोर्ट शुक्रवार तक अनिवार्य रुप से प्रस्तुत करने के निर्देष दिए। साथ ही उन्होंने सभी जिला स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके द्वारा की गई विभिन्न पहल नवाचार, अभियान, पहल की समीक्षा करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों के माध्यम से जल्द से जल्द भिजवाने के निर्देष दिए। उन्होंने विभिन्न विभागों से सम्बन्धित विभिन्न अभियानों एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को रिपोर्ट भिजवाने की बात कही। उन्होंने इस दौरान स्वास्थ्य, षिक्षा, सामाजिक विकास, कृषि, पशुपालन इत्यादि विभागों की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

उन्होंने बताया कि जिले में जैसाण शक्ति (लेडिज फर्स्ट) अभियान के तहत बालिकाओं एवं महिलाओं को अच्छा स्वास्थ्य षिक्षा एवं सुरक्षित जन्म सुनिष्चित किया गया है। साथ ही सामाजिक, आर्थिक एवं कानूनी रूप से सषक्त कर उनमें समग्र विकास के लिए सकारात्मक वातावरण का निर्माण भी किया है। जिला कलेक्टर ने कहा कि जैसाण शक्ति अभियान का असर पूरे जिले की महिलाओं में देखा जा सकता है। इस अभियान के तहत षिक्षा से वंचित बालिकाओं को पुनः स्कूली षिक्षा से जोड़कर उनको आगे लाने का काम हुआ है। वहीं उसके बाद उच्च षिक्षा के लिए प्रेरित कर बालिकाओं को रोजगार की तरफ मोडे जाने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने जिले में पशुओं में लम्पी रोग के दौरान पशुपालन विभाग के कर्मचारियों द्वारा किए गए कार्य की सराहना करते हुए बताया कि बेहद कम कर्मचारी होने के बावजूद समयबद्ध तरीके से इस बीमारी से निजात दिलाने का काम पशुपालन विभाग के कार्यकुषलता से सम्भव हो पाया है। इस दौरान उन्होंने अन्य विभागों की भी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की एवं अधिकारियों को पुरूस्कार से सम्बन्ध में अपने विभागों की रिपोर्ट भिजवाने के निर्देष दिए।

बैठक में सहायक निदेषक लोक सेवाएं सांवरमल रैगर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. बुनकर, महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेषक अषोक गोयल, बाल विकास विभाग के उपनिदेषक सुभाष गोयल के साथ ही जिला समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।