अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के अन्तर्गत जिला स्तरीय खेलकूद गतिविधियों का आयोजन

विनय एक्सप्रेस समाचार, नागौर। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के अन्तर्गत शुक्रवार को जिला स्तरीय खेलकूद गतिविधियों का आयोजन जिला खेल स्टेडियम नागौर में किया गया। जिसमें रस्सा कस्सी, म्यूजीकल चेयर, रूमाल झपट्टा, दौड़, इन-आउट खेल आदि गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भंवराराम सियाग तत्कालीन जिला खेल अधिकारी, राकेश सिरोही संरक्षण अधिकारी म.अ.एवं राजकीय विद्यालयों के शारिरीक शिक्षक, इन्दिरा महिला शक्ति केन्द्र कर्मचारी, मानदेयकर्मी महिला एंव बाल विकास विभाग, स्थानीय महिलाएं आदि उपस्थित रहे।

विभिन्न प्रकार खेल एवं गतिविधियों में स्थानीय महिलाओं, बालिकाओं, मानदेय कर्मियों ने भाग लिया। म्यूजिकल चेयर में प्रथम स्थान पर सुमित्रा, द्वितीय स्थान पर सविता एवं दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर पुजा सैन, द्वितीय स्थान पर सुत्रित्रा विश्नोई, तृतीय स्थान पर जयमाला रही। इन-आउट खेल में प्रथम स्थान पर नरगीस बानो, द्वितीय स्थान पर लक्ष्मी पंवार, तृतीय स्थान पर अनुसूया रहीं। रस्सा कस्सी प्रतियोगिता में ए-टीम के प्रतिभागी (शारदा, लक्ष्मी, संतोष, सविता, कमला, मैना, लीला, सौभाग्य, सरला, अनुसुया, बंसती, अंजू) विजेता रहीं। इन सभी गतिविधियों में विजेताओं महिलाओं/बालिकाओं को विभागीय बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ लोगो युक्त मोमेन्टों प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर भंवराराम सियाग जिला खेल अधिकारी द्वारा जीवन में खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला गया एवं साथ ही महिला दिवस के अवसर पर साप्ताहिक खेल गतिविधि के आयोजन के बारे में बताया। राकेश सिरोही संरक्षण अधिकारी म.अ द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के अंतर्गत आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया एवं साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं से जुड़ी विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षक उर्मिला, सरिता, विमला, सुनिता, सरिता, सुमित्रा निर्णायक मण्डल में रहे। नेहा माथुर केन्द्र प्रबंधक, परामर्शदाता रामकन्या, सुषमा, सुमन इन्दिरा महिला शक्ति केन्द्र द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं रेफरल सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई। मंच संचालन लक्ष्मी चौधरी शारीरिक शिक्षक द्वारा किया गया।