राजस्थान साहित्य उत्सव 25 मार्च से : वैविध्यपूर्ण साहित्य और उम्दा शायरियों का परचम लहराएगा राजस्थान साहित्य उत्सव का मंच

देशभर के मशहूर शायर होंगे शरीक : तीन दिन रहेगी साहित्य उत्सव की गूंज

विनय एक्सप्रेस समाचार, जैसलमेर। कला एवं संस्कृति विभाग की ओर से आगामी  25 से 27 मार्च तक जोधपुर के जनाना बाग में आयोजित होने जा रहे राजस्थान साहित्य उत्सव में हिस्सा लेने की उत्सुकता प्रदेशवासियों में बनी हुई है। कार्यक्रम की नोडल एजेंसी जवाहर कला केंद्रसभी अकादमियां व संबंधित विभाग तैयारियों में जुटे हुए हैं।

इस साहित्य कुंभ के तहत राष्ट्र स्तरीय मुशायरा भी होगा। इसमें देशभर के मशहूर शायर मंच साझा करेंगे। कार्यक्रम के दूसरे दिन 26 मार्च को सायं 6 बजे मुशायरे का आगाज़ होगा। राजस्थान उर्दू अकादमीजयपुर के संयोजन में आयोजित मुशायरे में 18 मशहूर शायर मंच को अपनी शायरियों से सजाएंगे। वसीम बरेलवी इस सत्र की अध्यक्षता करेंगे। नवाज देवबन्दी अपनी शायरियों से श्रोताओं को रिझाने के साथ कार्यक्रम का संचालन करेंगे। जोधपुर के शीन काफ़ निजाममुंबई के शकील आजमी और एम. तुराजजयपुर के लोकेश सिंह साहिल नामी शायर अपनी उम्दा शायरियों से समां बांधेंगे।

जोधपुर के हबीब कैफी और इशराकुल इस्लामडॉ. निसार राहीब्रजेश अम्बरग्वालियर के मदन मोहन दानिशआगरा की हीना तैमूरीभोपाल के अंजुम रहबर शायरियों के सांचे में ढले अपने दिलकश शब्दों से मंच की शोभा बढ़ाएंगे। वहीं दिल्ली की मुमताज नसीमबीकानेर के असद अली श्असदश्जाकिर अदीबबुनियाद जहीन और मोहम्मद इरशाद अपनी शायरियों का जादू मंच पर चलाने वाले हैं।

गौरतलब है कि माननीय मुख्यमंत्री  श्री अशोक गहलोत की बजट घोषणा वर्ष 2019कृ20 के क्रियान्वयन के आलोक में राजस्थान साहित्य उत्सवरू साहित्य कुम्भ-2023 (राजस्थान लिटरेचर फेस्टिवल) का आयोजन जोधपुर स्थित जनाना बाग (उम्मेद उद्यान)  में दिनांक 25, 26 एवं 27 मार्च, 2023 को किया जा रहा है। इसमें मुशायराराजस्थानी काव्य पाठसंवादकृसत्र समेत विभिन्न साहित्यिक व सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी के साथ पुस्तक मेलाहस्तशिल्प व फूड स्टॉल्स भी लगायी जाएंगी। इस दौरान राजस्थानी लोक नृत्य की प्रस्तुतियां भी देखने को मिलेंगी। राजस्थान साहित्य उत्सव से अधिक से अधिक लोग जुड़ सके इसके लिए सोशल मीडिया पर कैम्पेन चलाया जा रहा है। rajasthanliteraturefestival अकाउंट से जुड़कर उत्सव से संबंधित सभी अपडेट अपने मोबाइल पर देखे जा सकते हैं।